वाराणसी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर अमित पटेल “ रिंकु”, अभिजीत राय, प्रिन्स देव राय, दिलीप मिश्रा, मतिंद्र पांडेय, अनित पटेल “सिंटू”, रोहित सिंह (मडाव), रवि सिंह “डब्लू”, जैम सादिक़ सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला से लाद दिया। कार्यकर्ताओं के इस स्वागत से प्रदेश अध्यक्ष उत्साहित दिखे और कार में सवार होते ही कार की छत खोलकर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने बाहर आ गये। प्रतापगढ़ और घोसी के उपचुनाव में मिली सफलता के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विक्ट्री साइन दिखाकर कार्यकर्ताओं के जोश को दोगुना कर दिया। एयरपोर्ट परिसर स्वतंत्र देव सिंह और मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा। इसके बाद एक बड़े काफिले के साथ स्वतंत्र देव सिंह वाराणसी में सेवापुरी विधानसभा के बरियारपुर में आयोजित गांधी संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम के लिए रवाना हो गये। भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के काफिले को काजीसराय, शिवपुर बाईपास, तेलियाबाग़ चौराहा, पटेल धर्मशाला, जगतपुर, मोहनसराय आदि जगहों पर रोककर लोगों ने स्वागत किया।
इसके उपरांत महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर गांधी संकल्प पदयात्रा कार्यक्रम के समापन व सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती पर गुरूवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बरियारपुर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि मोदी ने देश का तो योगी ने प्रदेश में किया विकास ही विकास। सेवापुरी विधान सभा के बरियार गाँव मे गांधी पदयात्रा के समापन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि देश को विकास की ओर ले जा रही है मोदी सरकार गरीबो को घर, बिजली,स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि में मोदी सरकार बहुत तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से मांस मदिरा से दूर रहने के लिए लोगों से निवेदन किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने शौचालय, किसान सम्मान निधि,आयुष्मान भारत व अन्य बहुत सी योजनाओं को दिया और कश्मीर से धारा 370 हटाकर सरदार वल्लभ भाई पटेल के अखंड भारत के सपने को साकार कर दिया। इसके उपरांत उन्होंने कहा कि मेरे साथ काम करने के लिए सबको मेरे जैसा ही बनना होगा जिला मण्डल व अन्य प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों को निष्ठा पूर्वक पार्टी में काम करना होगा।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष को माल्यार्पण कर महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, नागेंद्र रघुवंशी, मनीष कपूर, अरविंद, प्रवीण सिंह गौतम, देवेन्द्र प्रताप सिंह, उपेन्द्र प्रताप सिंह,अजय सिंह मुन्ना, सीता रानी मिश्रा,संजीव सिंह गौतम, सविता सिंह, प्रेमशंकर पाठक, तूफानी, अश्वनी पांडेय, आदि लोगो ने स्वागत किया। इसी क्रम में लोगों ने प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, विद्या सागर राय, विधायक निल रतन पटेल, हंसराज विश्वकर्मा, नागेन्द्र रघुवंशी का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया।
मोदी ने देश में तो योगी ने प्रदेश में किया विकास ही विकास : स्वतंत्र देव सिंह