आदर्श ग्राम सभा बनाना ही मेरा है लक्ष्य : महेन्द्र


वाराणसी। विकास कार्य की बात करते हुए वाराणसी पिण्डरा ब्लाक के भटपुरवा खुर्द के प्रधान महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले चार साल में 850 मीटर सीसी रोड, लोहिया आवास बनवाया गया था। इसके अलावा 349 शौचालय का निर्माण कराया गया है। वहीं 8 रिबोर कराया गया है। विद्यालय और पंचायत भवन खंडज़ा का कार्य 300 मीटर इंटरलॉकिंग 200 मीटर तक और प्राइमरी स्कूल में शौचालय निर्माण व मरम्मत का कार्य कराया गया है। 


गरीब बच्चों की मदद करते हैं प्रधान 
गांव के प्रधान महेन्द्र कहते हैं कि स्कूल जानें वाले बच्चों के माता-पिता से बात किया जाता इसके साथ जिनको जरूरत होती है उनकी मदद की जाती है। 


ये है गांव में समस्या  
इस गांव के प्रधान महेन्द्र कहते हैं कि समस्या तो बहुत है। मुख्यमंत्री आवास जमीन होते हुए भी नहीं बन पा रहा है। गांव के स्कूल का भी कार्य रूका हुआ है। जो आवास बनें हैं वो विवादित स्थान पर बनें हैं। पॉलिथिन के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ग्राम प्रधान गांव को साफ-सुथरा रखने के लिए समय-समय पर ग्रामीणों को जागरूक करते रहते हैं।