अवैध खनन और ओवर लोडिंग के खिलाफ तहसीलदार ने चलाया अभियान
सकलडीहा।  डीएम और एसपी की सख्त हिदायत के बाद भी खनन माफिया और ओवर लोडिंग वाहनों का आवगमन शुरू है। सोमवार को देर रात तक तहसीलदार डॉ बन्दना मिश्रा नायब तहसीलदा बृजेश सिंह और खनन अधिकारी संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 16 ट्रक, तीन ट्रैक्टर सहित जेसीबी को सीज कराया। विभागीय कार्रवाई से खनन माफियाओं में खलबली मच गया।

     लम्बे समय से खनन माफिया तहसील प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर मनमानी ढ़ग से मानक के अनरूप खनन कार्य करा रहे है। इसकी जानकारी होते ही एसडीएम विजय नारायण सिंह के निर्देश पर तहसीलदार डा. वंदना मिश्रा ने डेरवा कला में अभियान चलाकर तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी को सीज कराया। इसके अलावा नायब तहसीलदार बृजेश सिंह और खनन अधिकारी अरविंद कुमार अभियान में देर रात तक 16 ट्रकों को ओवर लोडिंग में सीज कराया। इसके अलावा जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। इस बाबत एसडीएम विजय नारायण सिंह ने बताया कि अवैध ढ़ग से खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। इसके लिये तहसील प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाया जायेगा।