भदोही। थाना क्षेत्र के छतमी के पास राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे मे सुरेश कुमार 20 घायल हो गए। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। औराई थाना क्षेत्र बसंत पुर निवासी नन्दलाल का पुत्र सुरेश 20 सड़क पार करते समय बाइक के धक्के से घायल हो गए। घायल अवस्था में इनका उपचार गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। धक्का मारने के बाद बाइक सवार भाग निकला।
बाइक के धक्के से युवक घायल