बीडीओ के खिलाफ किसान नेताओ ने तहसील गेट पर किया प्रदर्शन 

सकलडीहा।  बीते दिनों बारिस में गरीबों का कच्चा मकान गिरने के बाद न तो मुआवजा मिला न तो आवास। जिसे लेकर किसानों में आक्रोश है। मंगलवार को किसानों ने तहसील मुख्यालय पर सकलडीहा बीडीओ और तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मुआवजा और आवास बनाने की मांग उठाया। किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान और गरीब महिलाओं का समूह बीते कई दिनों से बारिस में गिरी हुई मकानों का मुआवजा और आवास के लिये तहसील और ब्लॉक का चक्कर काट रहे है। सम्पूर्ण समाधान दिवस से लेकर ब्लॉक में बीडीओ और एसडीएम को सूची देने के बाद भी विभागीय अधिकारी मौन है।


      आक्रोशित ग्रामीणों ने बीडीओ सकलडीहा और तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। आरोप लगाया कि तानाशाह बीडीओ सत्ताधारी नेताओं के ईशारे पर मनमानी ढ़ग से गरीबो ंको परेशान कर रहे है। किसानों ने चेताया कि शीध्र तहसील प्रशासन गरीबों के गिरी हुई मकानों का मुआवजा और ब्लॉक के अधिकारी पीएम आवास नही बनवाया तो किसान बीडीओ का पुतला दहन करेंगे। अंत में एसडीएम को मिलकर मुआवजा दिलाने की मांग उठाया। इस मौके पर विरोध जताने वाले मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, तहसील अध्यक्ष रामअवतार सिंह, जमुना चौबे, रामनरायण, शंभु गुप्ता, त्रिभुवन तिवारी, महेन्द्र पाल, रमाशंकर, संजय तिवारी, सुरेश राय, जयप्रकाश राय, सुशीला देवी सहित अन्य मौजूद रहे।