चंदौली। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर शुक्रवार को गृहनगर के अलग अलग गांवों में भ्रमण किया। इस दौरान केन्द्र और प्रदेश सरकार की नितियों और सफलताओं पर चर्चा किया। इस मौके पर संगठन की मजबूती और विकास का वादा किया। अंत में जिले के नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दी। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रैपुरा और अम्बाचक गांव में जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश सशक्त हो रहा है।
भाजपा की नितियों से देश का मौहाल बदल रहा है। मां भारतीय की रूतबा मजबूत हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के पंच परमेश्वर की फैसले से 500 वर्षो से भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण का विवाद समाप्त हुआ है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में एक झंडा एक विधान लागू हुआ हुआ है। 2022 तक हर गरीबों का अपना आशियाना और 2024 तक घर घरों में पानी होगा। 2025 तक देश टीवी रोग मुक्त होगा।
यही नही पूरे देश में किसानों को बिजली पानी की समस्या से निजात मिलेगी। अंत में संगठन की मजबूती और नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाई दिया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित सिंह,अरविंद पांडेय, रमाशंकर खरवार, घूरा सिंह,लक्ष्मण यादव,मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह, अतुल सिंह, शैलेन्द्र पांडेय कवि, दीनबंधु राजभर,अशोक प्रजापति, अमरजीत राजभर, मोलू राजभर, रामनरायण राजभर, गोविंद तिवारी, कमलेश यादव, साहब यादव, मिश्री राजभर, पप्पू खरवार, पन्ना यादव, प्रकाश राजभर, गोपाल राजभर,कमलेश चौहान, साहब राजभर, बिनोद राजभर,रामराज राजभर,सहित अन्य मौजूद रहे।