जौनपुर के वृद्धाश्रम में कम्बल एवं अनाज देते भारत विकास परिषद के पदाधिकारीगण।
जौनपुर। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों को कम्बल व अनाज वितरित किया। तत्पश्चात् संस्थाध्यक्ष अतुल जायसवाल ने कहा कि वृद्ध की सेवा ही जीवन का सर्वत्तम कार्य है। परिषद में एक यह भी प्रकल्प सेवा कार्य आता है। ठण्ड की शुरुआत देखते हुये 40 कम्बल व अनाज वितरित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश गिरि ने अनाज देकर कहा कि अन्नदान महादान होता है। इस अवसर पर इं. सतोष मौर्या, दीपक यादव, अमित निगम, अतुल सिंह, रवि चौबे, डा. अशुतोष सिंह, संजीव तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।