भीख नहीं अधिकार चाहिए, जीने का सम्मान चाहिए

वाराणसी। रोहनिया लोक समिति और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में बीरभानपुर गांव में कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीडऩ, दहेज, बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्राओं ने भ्रूण हत्या पर रोक लगाओ, बाल विवाह बंद करो, तिलक दहेज छोड़ो जाती पाती तोड़ो, भीख नहीं अधिकर चाहिए जीने का सम्मान चाहिए आदि नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। रैली में बीरभानपुर, नागेपुर, हरसोस, मेहदीगंज, हरपुर, कचनार आदि गाँवो की किशोयां और महिलाएं शामिल हुई। रैली गाँव की विभिन्न बस्तियों से होते हुए पंचायत भवन पर पहुँची, जहाँ पर बालिका महोत्सव के तहत विविध आयोजन किए गए। महिला चेतना समिति की निदेशिका रंजू सिंह ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी समाज में लड़कियों और महिलाओं के साथ भेदभाव किया जा है जबकि संवैधानिक ब्यवस्था ने सबको समान अधिकार दिए है। पूर्व प्रधान विनीता सिंह ने ग्रामवासियों से लड़कियों को ज्यादा से ज्यादा  पढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की अपील किया। शुभारम्भ ग्राम प्रधान राकेश पटेल, महिला चेतना समिति की निदेशिका रंजू सिंह, लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टरऔर पूर्व ग्राम प्रधान विनीता ने दीप जलाकर किया। स्वागत  प्रेमा मधुबाला ने  और संचालन अनीता और सोनी ने  किया। धन्यवाद चन्द्रकला ने किया।