सोनभद्र। विंढमगंज इलाके में निरंतर बहने वाली सतत वाहिनी नदी के तट पर बना छठ घाट पर आज सन क्लब सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार केसरी के नेतृत्व में देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया अमित कुमार केसरी ने बताया कि देव दीपावली बीते सत्र से ही विंढमगंज के इलाके में प्रारंभ किया गया है लोगों की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए दीपावली पर 5100दीपो से पूरा छठ घाट को सजाया गया है तथा विद्वान पंडितों के द्वारा पूजन करने के पश्चात दीपावली का शुभारंभ किया गया है विंढमगंज के इलाके से सैकड़ो लोग धीरे-धीरे छठ घाट पर पहुंचा दीपों को जलाकर जगमगाहट से पूरा घाट पर अलौकिक दृश्य देखने को मिल रहे हैं देव दीपावली इलाके के लिए परंपराओं का शुरुआत बीते साल से ही प्रारंभ किया गया है वही इस देव दीपावली पर स्थानीय समाजसेवी दीपक कुमार गुप्ता के द्वारा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है छठ घाट पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से मधुर ध्वनि से संगीत का लोग भरपूर आनंद उठा रहे हैं इस मौके पर प्रभात कुमार गुप्ता ग्राम प्रधान पवन कुमार रजक डीसी मद्धेशिया किशोर पटवा रविंद्र जायसवाल विकास कुमार जयसवाल रघुवीर पटेल उदय जयसवाल किसने मयूर संजीत गुप्ता संजय कुमार गुप्ता सन्तोष प्रकाश मद्धेशिया अमीत चंद्रबंशी मुनेश केसरी सहित सैकड़ों लोग नेगे दीपावली का लुफ्त उठाया।
देव दिपावली पर 5100 दीपो से जगमगाया छठ घाट