गोपीगंज/भदोही। थाना क्षेत्र के सुजातपुर गांव में रविवार को सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट मे महिला सहित एक दर्जन लोग घायल हो गये। गांव में दो पक्षों में लम्बे समय से चल रहे भूमि विवाद में मामूली रुप से शुरु हुई कहा सुनी मारपीट में बदल गयी| बारिश के दौरान गिर गए मड़हा को लगाते समय दूसरे पक्ष के लोग रोकने के लिए पहुचे इस दौरान दोनों पक्षोमे जमकर लाठी डंडा ईट पत्थर चलने लगे।
मारपीट मे एक पक्ष से विनय तिवारी 49 , मलय तिवारी 44, अजय तिवारी 50, दीपक तिवारी 30, आशु तिवारी 25 व दूसरे पक्ष से संतोष कुमार यादव 40, जिवधर यादव 59, शिव शंकर यादव 20, करुणा देवी 58पत्नी शिव धर यादव ,मुन्नी देवी 38 वर्ष पत्नी संतोष यादव, सर्वेश कुमार 22, सुमन यादव 25 पुत्री जीवधर यादव घायल हो गई। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में कराया गया। उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर अजय कुमार तिवारी,दीपक तिवारी, आशु तिवारी, विनय कुमार, मलय कुमार तिवारी और संतोष कुमार यादव सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया| स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है।