आजमगढ़। कंधरापुर थानान्तर्गत स्थित मन्दुरी धान क्रयकेन्द्र पर जब उप जिलाधिकारी सगड़ी राघवेन्द्र सिंह पहुंचे, तो धान क्रयकेन्द्र बंद मिला। सचिव मौके पर से गायब थे। उप जिलाधिकारी सगड़ी ने फोन पर सचिव /केन्द्र प्रभारी गोपाल राजभर से बात किया तो गोपाल ने कहा कि बोरा नहीं था बोरा लेने आया हूं। उप जिलाधिकारी सगड़ी क्रयकेन्द्र मन्दुरी पर अपराह्न समय 3.15 बजे पहुंचे थे। उप जिलाधिकारी सगड़ी 30 मिनट इंतजार करके चले गये। इस बावत केन्द्र प्रभारी गोपाल राजभर से बात करने के लिये फोन मिलाया गया फोन काट दिया गया। किसान काफी देर तक इंतजार करके चले गये। इंतजार करने वाले किसानों में सदानन्द मिश्र, राजकरन यादव, नरेन्द्र कुमार पांडेय, मृत्युंजय चौबे, कमलेश यादव , राजेन्द्र सिंह, आदि थे।
एसडीएम सगड़ी पहुंचे धान क्रयकेन्द्र मन्दुरी, सचिव गायब