गांव पढ़ने वाले बच्चों के नाम पर लगे हैं पौधे, छात्र करते है उनकी देखभाल


सीमा वर्मा, ग्राम प्रधान देवराई, पिण्डरा, वाराणसी।



वाराणसी। जिस तरह योग्य प्रशासकों के बदौलत कोई भी देश का विकास संभव है, उसी तरह गांव के विकास कार्य के लिए एक योग्य प्रधान की जरूरत होती है। ऐसे में आज आपको हम मिलाते हैं 2500 आबादी व 1400 वोटर वाला देवराई के ग्राम प्रधान सीमा वर्मा से जिन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और सुनियोजित विकास कार्य के बदौलत दूसरी बार ग्राम प्रधान बनीं हैं। ग्राम प्रधान सीमा वर्मा कहती हैं कि 2005 से 2010 तक लोगों की सहभागिता से अच्छा कार्य और जिसके नतीजे के रूप में दूसरी बार प्रधान चुनीं गई।


 
सबकी योजना, सबका विकास



ग्राम प्रधान ने अपने गांव देवराई में सबकी योजना सबका विकास के नारे के साथ कार्य कर रही हैं। इसके तहत गांव में चौमुखी विकास जैसे गांव में स्वच्छता, पीने के लिए पानी की व्यवस्था और पस्तावित कार्य गांव में खंडज़ा का कार्य अधिकांश लोगों के घर तक पहुंचाया गया है। गांव में पंचायत राज है, यहां पर सभी समस्या का निदान इसी के तहत किया जाता है। 


शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान



देवराई गांव की ग्रामीण प्रधान सीमा देवी ने प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुचारू रूप से चलाने में अहम भूमिका निभाती हैं। यहां के छात्र-छात्राओं को स्कूल में लगे पौधे उनके नाम किया जाता है जिससे वो उन पौधों की देखभाल करते हैं। 


विधायक रोड कराती है अलग पहचान



इस गांव एक और अलग पहचान कराती है। ग्राम प्रधान सीमा देवी के अनुसार यह पूर्व स्व. कामरेड उदयन का ग्राम पंचायत राज क्षेत्र है। जिन्होंने अपने इमानदारी के बदौलत 9 बार विधायक रह चुकें हैं। यहीं नहीं बल्कि इनके स्मृति में एक रोड़ बनवाया गया है जिसका नाम ही है विधायक रोड। 



गांव के अन्य विकास कार्य



  • प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 23 आवास बना है और 65 प्रस्तावित है।

  • उज्जवला योजना के तहत 80 पात्रों को वितरित किया गया है 30 प्रस्तावित है।

  • वृद्धा पेंशन के अंतर्गत  45 पात्रों को लाभ मिल रहा है 10 प्रस्तावित है।

  • विधवा पेंशन के तहत 25 लोगों को मिल रहा है 9 लोगों के लिए प्रस्तावित है।

  • विकलांग योजना के तहत 10 पात्रों को लाभ मिल रहा है।

  • पंचवटी योजना के तहत कार्य निर्माण चल रहा है।

  • गांव के स्वास्थ्य केन्द्र पर रैन हारवेस्टिंग का कार्य हुआ है।