गरीबों के लिये मसीहा है मुलायम सिंह : विधायक


चंदौली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का शुक्रवार को धूम धाम से 81वां जन्म दिवस समारोह मनाया गया। इस दौरान विधायक सकलडीहा प्रभुनारायण सिंह यादव मुलायम सिंह यादव के संघर्षो पर विस्तार से चर्चा किया। अंत केक और मिठाई कार्यकर्ताओं के बीच बांटा गया।  कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव गरीब और पिछड़ व अगड़ों के मसीहा है। तीन बार मुख्यमंत्री और एक बार केन्द्रीय रक्षा मंत्री बनकर देश में किसान और जवानों के लिये विभिन्न योजनाओं की शुरूआत किया।


      81वां जन्म दिवस पर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने केक काटकर दीर्घायु होने की कामना किया। अंत में सपाईयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्म दिवस की बधाई दी। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता रविन्द्र प्रताप सिंह, हाजी जोखू सिद्दीकी, विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव, अनिल सिंह चौहान, प्रभात यादव, जि पं सदस्य सतीष गोंड, चाखन यादव, विजेन्द्र यादव, भोला यादव, सिंटू यादव, सुरेन्द्र यादव, पोप सिंह, रविन्द्र यादव, मंगल यादव, जमुना विश्वकर्मा, प्रमोद, विनोद, तुफानी यादव, मुन्ना चौहान, मटरू यादव, शशीकांत भारती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।