गीत-संगीत देगा जल संरक्षण का संदेश, प्रसिद्ध गीतकार शंकर महादेवन और कार्तिक रमन करेंगे जागरूक

वाराणसी। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के सबसे महत्वाकांक्षी 'जलशक्ति अभियान' को जनांदोलन बनाने की तैयारी की जा रही है। इस महान उद्देश्य को यथार्थ की शक्ल देने के लिए देश के प्रसिद्ध गीतकार शंकर महादेवन के साथ गायक कार्तिक रमन 'जल शक्ति ही जीव मन्त्र है' गाने को प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए शंखनाद करने जा रहे है।
 कार्तिक रमन ने बातचीत में बताया कि उनके और शंकर महादेवन द्वारा गाये गए गीत के जरिये केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान के तहत देश के शहरों और गांवों के हर घर में पानी बचाने की अपील की जाएगी। प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनावों के दौरान अभियान को शुरू करने की घोषणा की थी। अभियान से जुड़े गीतकार कार्तिक के अनुसार 'संचय जल, बेहतर कल' थीम के साथ 'जल शक्ति अभियान'की शुरूआत की जा चुकी है।


      जल संरक्षण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए अभियान चलाया जाएगा। बताते चले कि कार्तिक रमन एक प्रख्यात सिंगर और कंपोजर हैं जो बेंगलुरु में शंकर महादेवन अकैडमी में काम करते हैं।देव दीपावली पर पहली बार वाराणसी आए थे और गंगा में डुबकी लगाकर अपने आने वाले नए गाने जल शक्ति के लिए मां गंगा से आशीर्वाद लिया था।धरती को जल से मरहूम होने से बचाने के लिए उसका संरक्षण करने के लिए जल शक्ति ही जीव मंत्र का गीत गाया गया है। कार्तिक का दावा है कि जल शक्ति ही जीव मंत्र है, गाने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल शक्ति अभियान को पूरे देश में जन आंदोलन के रूप में बनाया जाएगा।उक्त गीतों में कार्तिक रमन के साथ कुशल भरतीया, तारिणी चंद्रशेखर, भावना भसीन, सनोवर खान ने काम किया है।