गाजीपुर। रामलीला मैदान में मंगलवार को ग्रामीणों की ओर से देव दीपावली मनाई गई। भितरी पोखरे व शिव मंदिर की साफसफाई के बाद चाइनीज झालरों द्वारा आकर्षक ढंग से सजाया गया था। डेढ़ हजार दीपों को जलाया गया जिससे पोखरा, शिव मंदिर व पूरा रामलीला मैदान दीपों की रोशनी से जगमगा उठा जिसकी छटा देखने बनती थी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नन्हे गुप्ता, ग्रामीण विनोद वर्मा,राजू ठाकुर, सूरज ठाकुर, बिट्टू चौहान, मनोज गुप्ता, विकास वर्मा, सचिन कन्नौजिया, सोहन प्रजापति पुरुषों एवं महिलाओं ने भाग लिया।
ग्रामीणों की ओर से देव दीपावली मनाई गई