जौनपुर केपूविवि के पास स्थित जासोपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पन्ना लाल की जयंती अवसर पर उपस्थित लोग।
जौनपुर। पन्ना लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जन कल्याण समिति के पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास स्थित जासोपुर में स्थित कार्यालय पर पन्ना लाल की 26वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौेके पर संस्थापक/अध्यक्ष शिवा वर्मा सहित मंचासीन अन्य अतिथियों ने पन्ना लाल के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में 25 बुजुर्गों सहित तमाम वरिष्ठ जनों को अंगवस्त्रम् के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही भजन गायक पंकज सिन्हा सहित अन्य अतिथियों ने अपना विचार व्यक्त किया।
तत्पश्चात् आयोजक श्री वर्मा ने श्री सिन्हा को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। वहीं एंजल क्लीनिक की स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ डा. प्रियंका गुप्ता ने शिविर लगाकर सैकड़ों लोगों को लाभान्वित किया। इस अवसर पर हिमांशु वर्मा, युवराज वर्मा, जितेन्द्र सेठ, राजेश सेठ, मु. कलीम सिद्दीकी, अशोक भारती, प्रहलाद सेठ, प्रवीण पाण्डेय, अशोक यादव, सुनील सेठ, संतोष सेठ, राजेश सोनी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रमेश यादव ने किया। अन्त में संस्थापक/अध्यक्ष शिवा वर्मा ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।