मुलायम सिंह का मना 81वां जन्मदिन पर आध्यात्मिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन


वाराणसी। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 81 वां जन्मदिन शुक्रवार को नगर के कई इलाकों में धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में उनके लंबी आयु की कामना के लिए सुंदरपुर में पूर्व पार्षद वरुण सिंह के नेतृत्व में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्षद कमल पटेल युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश सोनू और पूर्व शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष संजय प्रदर्शनी के नेतृत्व में 11 ब्राह्मणों ने 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ विधिपूर्वक शुरू कराया। पार्षद कमल पटेल और पूर्व पार्षद वरुण सिंह ने कहा हमारे जनप्रिय नेता जिन्हें धरतीपुत्र की संज्ञा केवल उनके संघर्षों की वजह दी गई है।


      सत्य प्रकाश सोनकर सोनू और संजय पित्ताशय ने कहा कि देश प्रदेश की राजनीति में नेताजी अपने कौशल से विरोधियों को भी अपना बना लिया अन्य वक्ताओं ने भी नेता जी के कारण पराली पर चर्चा करते हुए उनके स्वस्थ होने की कामना किया। इस दौरान आचार्य विद्या शंकर तिवारी, दिवाकर पांडे, सुनील पांडे, अभय पांडे, आलोक कुमार गुप्ता, संजय यादव, विक्रम शाह, सूरज, राधेश्याम यादव, महेंद्र एवं  संजय गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।