भदोही। नगर मे मिर्जापुर रोड तिराहे पर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर लौट रहे भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव का स्वागत किया गया |भाजपा नेता गगन गुप्ता के नेतृत्व में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करके स्वागत कियाl विनय श्रीवास्तव को भदोही जिला अध्यक्ष का दायित्व मिलने की जानकारी पर कार्यकर्ताओं मे हर्ष व्याप्त हो गया। एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देते नजर आए कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां खिलाकर पटाखे फोड़े।
पूर्व सभासद बिन्देश गुप्ता ने कहा कि विनय श्रीवास्तव के जिलाध्यक्ष चुने जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी, सभी को एकजुट रखने की छमता है,सब की बातों एवं मांगो की सुनेंगे,केंद्र और प्रदेश के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने में तत्पर रहेंगे। खुशियां जाहिर करने वालो में संजय प्रताप सिंह "बऊ", इश्वरलाल बरनवाल, अभिवव पांडेय, अश्विनी अग्रवाल, सुशील तिवारी पोहिला, विनय बहादुर मिश्र, सुरेश मिश्रा, विधान दुबे, आलोक मिश्रा, स्वतंत्र जायसवाल, प्रवीण, संदीप गुप्ता, प्रज्वल बरनवाल, वीरेंद्र पांडेय, विनय मिश्रा, दिलीप मोदनवाल, राहुल चौबे, बृजेश दुबे, सुरेंद्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैंl