मऊ। थाना क्षेत्र में चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। बीती दो सप्ताह में चार घरों को निशाना बना लगभग 39 लाख के गहनों समेत नगदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है। चोर लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बन चोरियों की गणना करने में लगी है। पुलिस के नाकाम होने से चोरों के हौसले बुलंद है और लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। 29 अक्टूबर को नासिरपुर ग्राम सभा के सिकंदरपुर में प्रेमलता मद्धेशिया पत्नी अजीत मद्धेशिया के खाली घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए आठ लाख के गहने सहित पांच हजार नगदी व स्टेबलाइजर और साइकिल चुरा लिए। पीडि़ता दीवाली मनाने अपने पति के यहां मुंबई गई हुई थी। पड़ोसी युवक द्वारा घर के चैनल का ताला टूटा देख मोबाइल से सूचना दी गई थी। जब पीडि़ता घर पहुंची तो घर में बक्से में रखा गहना आदि गायब था। इसके दो दिन बाद एक नवंबर की रात चोरों ने अमरसेपुर निवासी अशोक यादव के घर को निशाना बनाया। यहां चार लाख के गहने और 35 हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों के जग जाने के बाद चोर भाग खड़े हुए।
पांच चोरियों का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस