चंदौली। स्थानीय विकास खण्ड के अमावल गांव निवासी एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार ज्ञानेन्द्र सिंह के दादी का निधन गुरूवार को हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही पत्रकार सहित अन्य समाजसेवीयों में शोक की लहर दौड़ गयी। एक शोक सभा का आयोजन कर मृत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। जानकारी के अनुसार पत्रकार ज्ञानेन्द्र सिंह की दादी कमला देवी (85) का गुरूवार को घर पर ही निधन हो गया। इसकी जानकारी पर पत्रकार सहित अधिवक्ता व समाजसेवीयों के पहुंचने का दौर शुरू हो गया।
परिजनों ने बलुआं गंगा घाट पर पहुंच कर उनका दाह संस्कार किया। मृतका के तीन पुत्रों में राजेन्द्र प्रताप सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह व अरूण कुमार सिंह है। जिसमें सबसे छोटे पुत्र अरूण कुमार सिंह ने मां के शव को मुखाग्नि दिया। गौरतलब है कि मृतका के मझले पुत्र रविन्द्र प्रताप सिंह भी वरिष्ठ पत्रकार हैं जो कई महत्वपूर्ण हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में काम किया है। वहीं नाती ज्ञानेन्द्र सिंह भी समाज सेवा की भावना लेकर पत्रकारिता के क्षेत्र में एक ऊचाई हासिल किया है। निधन पर शोक जताने वालों में श्याम नारायण सिंह, महेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, कृष्णा सिंह, राजकिशोर सिंह, डा. सुशील सिंह, रामअवतार सिंह, संदीप कुमार सिंह, श्रवण कुमार, रमेश सिंह सहित अन्य रहे।