पुरानी रंजिश को लेकर दबंग किस्म के एक युवक ने घर पर चढ़कर दो सगे भाइयों को मारी गोली

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के उदियावा गांव में देर रात पुरानी रंजिश को लेकर एक दबंग किस्म के युवक ने घर पर चढ़कर दो सगे भाईयों को गोली मार दी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को भी लात घूसों से पीटकर अधमरा कर दिया। तीनों को उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। बरदह थाना क्षेत्र के उदियावां गांव निवासी रमाकांत राय व अरविंद राय में पुरानी रंजिश चली आ रही है।


      बताते है कि अरविंद का 28 वर्षीय पुत्र शनिवार की रात करीब 10.30 बजे तमंचा लेकर रमाकांत के घर पहुंच गया और गाली गलौज करने करने। रोहन 27 व रोहित 24 पुत्रगण रामाकंत ने जब विरोध किया तो अभिषेक ने दोनों को गोली मार दी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने अभिषेक पर लाठी डंडे से हमला कर अधमरा कर दिया। बेहोशी की हालत में अभिषेक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गोली लगने से घायल रोहन और रोहित को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद तनाव के देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर हत्या के प्रयास लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।