राष्ट्र पर शासन का मूल आधार है संविधान
बड़ागाँव। क्षेत्र के बाबतपुर स्थित आशा महाविद्यालय में आज मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर भारत का संविधान नामक विषय पर एक गोष्टि का आयोजन किया गया गोष्टि में मुख्य व्यक्ता के रूप में बोलते हुए कालेज के प्रबन्धक प्रभात सिंह ने संविधान निर्माता अम्बेडकर को नमन करते हुए छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें संविधान का महत्व बताया और कहा कि संविधान,मूल सिद्धान्तों का एक संग्रह है, जिससे कोई देश राज्य या संगठन चलाये जाते है यह प्रायः लिखित रूप में होता है। यह वह विधि है जो किसी राष्ट्र के शासन का आधार है;उसके चरित्र,संगठन,को निर्धारित करती है तथा उसके प्रयोग विधि को बताती है, यह राष्ट्र की परम विधि है। 

     वही दूसरे व्यक्ता के रूप में बोलते हुए दूसरे व्यक्ता डॉ सुरेंद्र नाथ सिंहने बताया यह विशेष वैधानिक स्थिति का उपभोग करती है सभी प्रचलित कानूनों को अनिवार्य रूप से संविधान की भावना के अनुरूप होना चाहिए यदि वे इसका उल्लंघन करेंगे तो वे असंवैधानिक घोषित कर दिए जाते है। इस लिये हम सब के लिये यह आवश्यक है कि हम सब संविधान की महत्ता को समझे और उसका अनुपालन करें गोष्टि में छात्र छात्राओं ने भी संविधान पर अपने विचार रखे । संविधान दिवस के इसी क्रम में बलदेव पीजी कालेज में भी प्राचार्य डॉ बब्बन सिंह ने छात्र छात्राओं व अध्यापकों कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। गोष्टि में मुख्य रूप से प्रभात सिंह डॉ सुरेंद्र नाथ सिंह डॉ जे पी दुबे अरविन्द मिश्रा रहें।