चंदौली। सकलडीहा पीजी कालेज में साम्प्रदायिक सद्भावना अभियान प्रकोष्ठ गृह मंत्रालय की निर्देश पर रोवर्स रेंजर्स की विवेकानंद रोवर्स ग्रुप व सरोजनी नायडू ग्रुप द्वारा साम्प्रदायिक सद्भवना से संबंधित कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। इस दौरान भाषण,निबंध व पोस्टर सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 19 से 25 नवम्बर तक आयोजित कार्यक्रम में निबन्ध प्रतियोगिता में स्नातक की पूजा गुप्ता, स्नेहा सिंह व परास्नातक के ऋषिदेव यादव ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में परास्नातक के ऋषिदेव यादव, स्नातक की स्नेहा सिंह व पूजा गुप्ता क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थासन पर रहीं। रोवर्स रेंजर्स ने साम्प्रदायिक सद्भावना अभियान प्रकोष्ठ के लिए शक्षिकों, शक्षिणेत्तर कर्मचारियों व छात्रों से चंदा इक_ा किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि रोवर्स रेंजर समाज में साम्प्रदायिक सद्भावना की अलख जगा रही है। हम सभी रोवर्स रेंजर के कार्यक्रमों में बढ़चढक़र हिस्सा लेने की जरूरत है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. दयाशंकर यादव, डा. पवन कुमार ओझा, व डॉ. अनिल तिवारी, श्यामलखन राम सहित अन्य उपस्थित थे।
रोवर्स रेंजर ने साम्प्रादायिक सद्भावना की जगाई अलख : प्राचार्य