बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन समारोह शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा गया। साथ ही गायक विदेशी लाल यादव ने अपनी गीत की प्रस्तुति की।
इसके बाद सपा नेताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी ने अपने शासनकाल में देश व प्रदेश के साथ बलिया को विशेष सौगात दिया। इसमें बैरिया, बेल्थरारोड, सिकंदरपुर तहसील में बहुउद्देशीय सभागार, लोरिक स्टेडियम आदि है। इनसे प्रभावित होकर उनके पुत्र अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, माडल तहसील, जनेश्वर मिश्र पार्क, ट्रामा सेंटर आदि की सौगात दी। कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। कहा कि सपा शासन काल में पूरे प्रदेश का विकास हुआ।