सपाइयो ने मुलायम सिंह की 81वीं जन्मतिथि पर काटा केक, बंटी मिठाइयां

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला व महानगर के कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा सुप्रिमो मुलायम सिंह यादव की 81 वीं वर्षगांठ पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके चित्र के सामने केक काटा और आपस मे सभी कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां का इजहार किया। इस मौके पर सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष पियूष यादव ने कहा कि सपा सुप्रिमो ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए सडक़ से संसद तक काफी संघर्ष किया महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि मुलायम सिंह ने प्रदेश को बिकास के नये आयाम दिये उन्होने समाज के हर वर्गो को पार्टी से जोडक़र सम्मान दिया वे हम कार्यकर्ताओ के लिए एक आदर्श नेता की भंाति पूजनीय हैं।