जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी का वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ जहां सौरभ सेठ को वर्ष २०२० के लिये निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। साथ ही अनूप सेठ सचिव व निर्भय जायसवाल कोषाध्यक्ष चुने गये। नामांकन समिति की देख-रेख में आयोजित चुनावी प्रक्रिया में ५ उपाध्यक्ष व ३ निदेशक भी चुने गये। इस मौके पर नामांकन समिति के अध्यक्ष अभिषेक अग्रहरि ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिये पर्चा भरने वाले डा. तारिक शेख द्वारा नाम वापस लेने के बाद सौरभ सेठ को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद वर्तमान अध्यक्ष रामजी अग्रहरि ने सौरभ सेठ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके पहले संदीप जायसवाल, अविनाश जायसवाल, आनन्द वर्मा, विकास साहू व अबू सूफियान को उपाध्यक्ष् और अनूप सेठ को सचिव और निर्भय जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा अश्वनी अग्रहरि, रंजीत साहू व गौरव गुप्ता निदेशक चुने गये। सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। सभा का संचालन दीपक जायसवाल, रविकान्त जायसवाल, रविन्द्र दुबे व दिवाकर मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अजीत आर्य, डा. राजकुमार मिश्र, हनुमान प्रसाद अग्रहरि, लालचन्द यादव, प्रेम नारायण जायसवाल, संजीव जायसवाल, संजय गुप्ता, मनोज पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, डा. डीसी तिवारी, आशीष जायसवाल, देवी प्रसाद, ज्ञानेन्द्र यादव, धीरज जायसवाल, विकास अग्रहरि, आशीष प्रीतम, मनीष बरनवाल, धीरज पाटिल, आलोक गुप्ता, सचिन वर्मा, सर्वेश अग्रहरि, दीपक सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।