वाराणसी। गो-एयर एयरलाइंस की ओर से दिल्ली, अहमदाबाद और बेंगलुरु के लिए नई उड़ानें शुरू की जा रही हैं। यह उड़ानें 20 दिसंबर से शुरू होंगी। दिल्ली के लिए रोजाना दो सेवाएं होंगी। अहमदाबाद के लिए रविवार को छोड़कर बाकी दिनों में एक उड़ान, बेंगलुरु के लिए प्रतिदिन उड़ान सेवा मिलेगी। सभी सीधी उड़ानें होंगी। विमान संख्या जी 8-182 दिल्ली से रात 08:30 बजे उड़ान भरकर रात 10:00 बजे बाबतपुर पहुंचेगा। यहां से विमान संख्या जी8-183 बाबतपुर से रात 10:30 बजे उड़ान भरकर रात 12:10 बजे दिल्ली पहुंचेगा। विमान संख्या जी 8-404 दिल्ली से सुबह 10:30 बजे उड़ान भरकर 11:40 बजे बाबतपुर पहुंचेगा। विमान संख्या जी 8-403, सुबह 08:00 बजे वाराणसी से उड़ान भरकर 09:25 बजे दिल्ली पहुंचेगा।
विमान संख्या जी 8-768 दोपहर एक बजे यहां से रवाना होकर तीन बजे अहमदाबाद पहुंचेगा। विमान संख्या जी 8-767 अहमदाबाद से सुबह 10:20 बजे उड़ान भरकर 12:30 बजे बाबतपुर पहुंचेगा। विमान संख्या जी 8-404 बाबतपुर से 12:20 बजे उड़ान भरकर 2:40 बजे बेंगलुरु पहुंचेगा। मंगलवार को यह बाबतपुर से दोपहर 1.40 बजे रवाना होकर शाम 4.05 बजे बेंगलुरु पहुंचेगा। विमान संख्या जी 8-403 सुबह 04:50 बजे बेंगलुरु से रवाना होकर 07:20 बजे वाराणसी पहुंचेगा। यह जानकारी गो-एयर के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को यहां दी। इस मौके पर प्रबंध निदेशक जेह वाडिया के साथ बाकुल गाला, रतनदीप एन सुर, गगनदीप सिंह भाटिया, निर्मल राजन मौजूद रहे।