वाराणसी। हैदराबाद में हुए डॉ. प्रियंका रेड्डी के रेप और जलाने की घटना के विरोध में सोमवार को महामना मदन मोहन इन्टर कालेज संकटमोचन के प्रांगण में प्रधानाचार्य संजय प्रियदर्शी सहित अन्य के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं, गुरुजनों और जनप्रतिनिधियों ने ऐसी घटनाओं की पुनार्वृती न हो इसके लिए सभी को शपथ दिलाई गई।
जिसमें बालिकाओं ने आओ ले शपथ, बने हम शशक्त, नारी का करो सम्मान, तभी बनेगा देश महान आदि स्लोगनों के बीच महिला सुरक्षा की गूंज सुनाई दी। शपथ से पहले डॉ. प्रियंका रेड्डी के आत्माशांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
वहीं, पार्षद कमल पटेल ने तेलंगाना सरकार से तुरंत दरिंदों को सजा देने की मांग की।
प्रधानाचार्य संजय प्रियदर्शी ने कहा ऐसी घटनाओं से देश का सर शर्म से झुकता है। पूर्व पार्षद वरुण सिंह ने कहा दरिंदो को सजा देने में देरी न करते हुए एक नजीर पेश करनी चाहिए जिससे फिर ऐसी घटना न हो और महिलाएं निडर और निर्भीक होकर आ जा सके। पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सत्यप्रकाश सोनकर सोनू और पार्षद गोपाल यादव ने कहा जब भी समाज मे महिलाएं सताई जाती रहेगी देश उन्नति करेगा कैसे। शिक्षक और शिक्षकाओं ने भी बालक, बालिकाओं को सामाजिक सरोकार से जुड़कर हमेशा सामाजिक बुराइयों पर प्रहार करते रहने की बात कही।
शोक सभा और शपथ में संजय प्रियदर्शी, संजय यादव, आलोक गुप्ता, दिनेश पटेल, पप्पू पाण्डेय, सुरेश राय, विकास साहनी, जितेंद्र यादव, अंजलि पाठक सहित आदि ने भागीदारी की।